डांडिया इवेंट में लाइटिंग लगा आर्च गिरा, 2 की मौत: हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा, 14 स्टूडेंट घायल

tejpal siyag

Written by

tejpal siyag

हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग लगा आर्च गिर गया। हादसे में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट और एक अन्य की मौत हो गई। इस घटना में 14 दूसरे लोग भी घायल हुए हैं।

यह हादसा शनिवार रात नादेरगुल के MVSR इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। मरने वालों में से एक की पहचान सोनी के रूप में हुई है, जो वनापर्थी की रहने वाली थी।

सोनी की बहन की हालत भी गंभीर है और उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। पांच की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए LB नगर के कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया है।

मृतक छात्रा सोनी, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह वनापर्थी से अपनी बहन के साथ आई थी।

lokroop से आप यहाँ भी जुड़ें