पाकिस्तान ने राजस्थान सीमा पर ड्रोन से गिराए हथियार-गोला बारूद: नाकाम की बड़ी साजिश, दो युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
रावला मंडी। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रावला क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और विस्फोटक सामग्री गिराए जाने का मामला सामने आया है। खानुवाली पोस्ट से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद एएनटीएफ, बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। मामले में पंजाब निवासी दो 19 वर्षीय युवकों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। मौके से दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 650 कारतूस बरामद हुए हैं। तीसरे पैकेट में विस्फोटक होने की आशंका के चलते बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।